Thursday, 01 Oct 2026

अमित शाह ने किया आगाह- 'ध्यान रहे कि बागी खड़े न हो पाएं'

नईदिल्ली (25 अक्टूबर 24)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता पर काबिज गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इसमें अमित शाह ने अजित पवार और एकनाथ शिंदे को साफ कहा कि बागियों को खड़ा न किया जाए। उन्होंने कहा कि तीनों गुट मिलकर चुनाव लड़ें। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने कहा कि एक-दूसरे के बागियों को टिकट नहीं देना है।

सत्तारूढ़ दल की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद गुट ने भी पहली सूची जारी कर दी है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!