नईदिल्ली (10 मई 26)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन्होंने बड़ी बात कही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शानदार जीत और टीएमसी के मजबूत किले को ध्वस्त करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह को दिया है।
आर पी सिंह भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का उदय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक समय था जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की उपस्थिति लगभग नगण्य मानी जाती थी। वामपंथ और तुष्टिकरण की राजनीति के बीच यह कल्पना करना भी कठिन था कि भाजपा राज्य की मुख्य राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी। लेकिन आज बंगाल की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है।
भाजपा नेता ने कहा कि यह परिवर्तन अचानक नहीं आया। इसके पीछे वर्षों का संगठनात्मक परिश्रम, वैचारिक संघर्ष और अमित शाह की दूरदृष्टि रही। उन्होंने बंगाल को केवल एक चुनावी राज्य नहीं, बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भूमि के रूप में देखा उस महापुरुष की भूमि, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की नींव रखी और भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।