अमृतसर (25 मई 24। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी के चलते अब पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी 3 रैलियां करेंगे, जिसके चलते राहुल गांधी आज अमृतसर मीकांकोट में रैली को संबोधित ने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अमृतसर में आकर उन्हें काफी शान्ति मिली है। अमृतसर गुरु की नगरी है,क्योंकि जहां पर श्री दरबार सहिब है। इस दौरान राहुल गांधी ने अमृतसर से उम्मीदवार गुरजीत औजला के पक्ष में संबोधित किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये कोई मामूली चुनाव नहीं हैं, आजादी के बाद से ये दूसरे तरीके के चुनाव हैं। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सीनियर नेता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। पहली बार हिन्दुस्तान में बीजेपी की पार्टी के नेताओं ने कहा कि अगर हम चुनाव जीत जाएंगे तो इस संविधान को बदल देंगे, रद्द कर देंगे, फाड़ देंगे और दूर फैंक देंगे। लोग सोचते हैं के ये संविधान 70-80 साल पुरानी सोच है, लेकिन ऐसा नहीं है ये हजारों साल पुरानी सोच है। अगर आप ध्यान से देखेंगे इसमें श्री गुरुनानक देव जी की सोच नजर आएगी। आज बीजेपी के लोग सामने आकर कह रहे हैं कि श्री गुरुनानक देव जी की सोच को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही डॉ. अम्बेडकर की सोच पर भी आक्रमण कर रहे हैं। आपको बता दूं कि इस संविधान की नींव श्री गुरु नानक देव की जी सोच है और ऐसे हिन्दुस्तान में अलग-अलग महा पुरुषों ने वहीं सोच देश के सामने रखी थी।