Wednesday, 30 Sep 2026

अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में सीधी बात

इस्लामाबाद (12 अप्रैल 26)। अमेरिका कर इजराइल के ईरान से भीषण युद्ध के बाद शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में पहली बार सीधी बात हो रही है। सीजफायर के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि समझौते को लेकर बात कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच देर रात तक कई दौर की बातचीत हुई। हालांकि इस बातचीत फिलहाल कोई ठोस हल निकल नहीं पाया है।  

ईरानी मीडिया के मुताबिक, बातचीत के पहले चरण में अधिकारियों ने अहम मुद्दों को लिखित रूप में एक-दूसरे को सौंपा। सूत्रों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बातचीत अभी तक नहीं बन पायी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों का डेलीगेशन इसको लेकर देर रात या फिर कल दोबारा से बात कर सकता है। ईरान ने अमेरिका से कहा है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए और लेबनान पर हो रहे अटैक को रुकवाए। ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल दोनों ही सीजफायर का पालन करें। 

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, 'मेरे नेतृत्व में इजरायल ईरान के आतंकी शासन और उसके गुर्गों के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा, एर्दोगन के विपरीत, जो उन्हें पनाह देते हैं और जिन्होंने अपने ही नागरिकों का नरसंहार किया है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!