Tuesday, 29 Sep 2026

अमेरिका-ईरान डील: निर्णायक बैठक के लिए जेडी वेंस रवाना

वाशिंगटन (21 जून 26)। अमेरिका और ईरान के बीच लगभग चार महीने से जारी संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के प्रयासों के तहत स्विट्जरलैंड में रविवार को महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर की वार्ता होने जा रही है। इस बैठक में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस शनिवार को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए। उनके रविवार को ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची, केंद्रीय बैंक के अधिकारियों तथा तेल क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात करने की संभावना है। इसके अलावा वह पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर सकते हैं, जो इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

यह वार्ता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन द्वारा इस सप्ताह हस्ताक्षरित प्रारंभिक शांति समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित की जा रही है। बातचीत में युद्धविराम के क्रियान्वयन, सुरक्षा गारंटी, आर्थिक प्रावधानों और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश होगी।उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी रविवार तड़के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विट्जरलैंड रवाना हो गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बर्गेनस्टॉक में होने वाली इस वार्ता का उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच हुए प्रारंभिक समझौते के महत्वपूर्ण ब्योरे तय करना है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!