Thursday, 01 Oct 2026

अमेरिका के बाद अब मैक्सिको ने भी बढ़ाया टैरिफ

मेक्सिको (12 दिसंबर 25)। दुनिया में एक बार फिर टैरिफ वॉर की आहट सुनाई दे रही है। अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चीन समेत कई एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर 50% तक हाई टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और ये नए टैरिफ अगले साल यानी 2026 से लागू होने वाले हैं। मेक्सिको के इस कदम से उन देशों को बड़ा झटका लगने वाला है, जिनके साथ उसका कोई मुक्त व्यापार समझौता नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको द्वारा बढ़ाया गया यह टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होगा। इस फैसले से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले देशों में निम्नलिखित राष्ट्र शामिल हैं: चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड और इंडोनेशिया।  इन सभी देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, स्टील समेत अन्य सामानों पर अगले साल से मेक्सिको 50% तक टैरिफ वसूलेगा। सीनेट में पास किए गए प्रस्ताव के मुताबिक लगभग 1400 आयातित सामानों पर शुल्क लगाया जाएगा, जिसमें कुछ सामानों पर टैरिफ को बढ़ाकर 35 फीसदी तक किया गया है। मेक्सिको की सीनेट में इस टैरिफ बढ़ाने वाले विधेयक के पक्ष में 76 वोट पड़े जबकि विरोध में सिर्फ 5 वोट रहे जिससे इसका पारित होना सुनिश्चित हो गया। हालांकि व्यापार समूहों ने इस टैरिफ वृद्धि का जमकर विरोध भी किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!