Sunday, 04 Oct 2026

अमेरिका में पाक के खिलाफ भारतीयों का उग्र प्रदर्शन

न्यूयॉर्क (29 अप्रैल 25)। पहलगाम आतंकवादी हमलों के विरोध में अमेरिका में भारतीय प्रवासी पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास और टाइम्स स्क्वायर के बाहर एकत्र हुए और पाकिस्तानकी आतंकी गतिविधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया । प्रदर्शनकारी भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे और बैनर थामे हुए थे जिन पर लिखा था ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करो, पहलगाम हिंदू नरसंहार'। उन्होंने एक लंबा बैनर भी पकड़ रखा था, जिस पर आतंकवादी हमले के 26 पीड़ितों की तस्वीरें थीं, जिस पर लिखा था ‘CNN, NBC, NYT, WAPO, UN  कृपया उनके नाम साझा करें, उनके चेहरे दिखाएं'।

इसके साथ ही बैनर पर ‘हिंदू जीवन मायने रखता है', ‘आतंकवाद को अभी समाप्त करें', ‘इस्लामिक आतंकवाद - आज ही समाप्त करें', ‘बस बहुत हो गया' जैसी पंक्तियां भी लिखी थीं। ये विरोध प्रदर्शन 27 अप्रैल को आयोजित किए गए थे और न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर जिहादी आतंकवाद के खिलाफ एक अंतर-धार्मिक जुलूस भी निकाला गया था। इस दौरान प्रवासी समुदायों के सदस्यों ने भारतीय और इजराइली झंडे लहराए थे, संयुक्त रूप से आतंकवाद की निंदा की थी और दुनिया से सामूहिक रूप से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत संदेश भेजने का आह्वान किया था। एक हिन्दू पुजारी ने हमले के पीड़ितों के लिए शांति की प्रार्थना की तथा समुदाय के सदस्यों ने पहलगाम हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। ‘एक्स' पर एक पोस्ट में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें साझा कीं और कहा 'टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में संवेदना और विरोध।' पोस्ट में कहा गया, 'पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुख व्यक्त करने और आलोचना के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य तथा भारत के मित्र टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र हुए।'


Tags:

Follow us

This question is not available..!