Wednesday, 30 Sep 2026

अमेरिका सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किंबरली चीटल ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन (24 जुलाई 24)। अमेरिका सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किंबरली चीटल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद उठाया है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हमला हुआ। एक शार्प शूटर ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। इसके बाद लगाता अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं। चीटल ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कहा, 'मैं सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। हाल की घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से मैंने आपके निदेशक के पद से हटने का कठिन निर्णय लिया है।'

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!