तेहरान (26 जून 25)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि रविवार को अमेरिकी बी-2 स्पिरिट बमवर्षकों द्वारा गिराए गए बंकर-बस्टर बमों ने देश के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान को 'बुरी तरह क्षतिग्रस्त' कर दिया है। बाघेई ने कतर की अल जजीरा बातचीत में कहा, 'हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बंकर-बस्टर बमों से भारी नुकसान हुआ है। लेकिन मैं इस बात का विस्तार नहीं बता सकता।' उन्होंने यह भी कहा कि हमले में 'परमाणु संयंत्रों की अवसंरचना और सुरक्षा उपकरण' को निशाना बनाया गया, जिससे कार्यशील सुविधाओं में महीनों का अंतराल आ सकता है। हालांकि बाघेई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्षति कितनी गहन है।
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, फोर्दो में भूमिगत यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के साथ-साथ नतांज के सेंट्रिफ्यूज उत्पादन हॉल और इस्फहान के दो सेंटरिफ्यूज स्थलों को निशाना बनाया गया। बी-2 बमवर्षकों से गिराए गए जीबीयू-57 'मेसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर' नामक बंकर-बस्टर बम, जो 13,600 किलोग्राम के हैं और गहरी भूमिगत ठिकानों को भेदने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने उपग्रह तस्वीरों के आधार पर बताया कि तीनों स्थलों के प्रवेश द्वार और आसपास के सुरंग मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।