Wednesday, 30 Sep 2026

अयोध्या में दीपोत्सव: 1,000 से अधिक ड्रोन से होगा भव्य शो

अयोध्या (04 सितंबर  25)। उत्तर प्रदेश सरकार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या में दीपावली को यादगार बनाने के लिए ‘दीपोत्सव 2025’ का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा एक आकर्षक एरियल ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। रामनगरी के आसमान में 1,000 से अधिक रंग-बिरंगे ड्रोन एक साथ उड़ान भरकर भक्ति, अध्यात्म और आधुनिकता का मनोरम झलक प्रस्तुत करेंगे। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ड्रोन शो दीपोत्सव की आध्यात्मिक भव्यता को और भी आकर्षक बनाएगा। पिछले वर्ष से भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 19 अक्टूबर 2025 को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रामनगरी लाखों दीयों की रोशनी से आलोकित हो इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की पौराणिक स्मृतियों को जीवंत करना है। वहीं इस बार अयोध्या में एक नया सांस्कृतिक आकर्षण जुड़ने जा रहा है। शहर के परिक्रमा पथ पर करीब 10,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में तैयार हो रहा भव्य वैक्स म्यूजियम दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह म्यूजियम अयोध्या को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का नया आयाम देगा। इस वैक्स म्यूजियम में रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएँ लगाई जाएंगी। इनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अन्य पात्र शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक और ऑडियो-वीडियो इफेक्ट्स के साथ ये प्रतिमाएँ आगंतुकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का जीवंत अनुभव कराएंगी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!