Wednesday, 30 Sep 2026

अयोध्या में श्री राम दरबार की स्थापना

अयोध्या (06 जून 25)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरूवार को गंगा दशहरे के पवन पर्व पर श्री राम मंदिर में श्री राम दरबार की स्थापना की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास तौर पर मौजूद रहे। आज योगी का जन्म दिन भी था। श्री राम दरबार की स्थापना के लिए देश भर के विद्वान पंडित और आचार्यों के साथ साधु-संत भी मुजूद रहे। श्री राम दरबार में सिंहासन पर भगवन श्री राम, सीता मैया, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न के साथ राम भक्त वीर हनुमान की अद्भुत प्रतिमा अपनी आभा बिखेर रही है। इसके साथ ही मंदिर के परकोटे में आठ अलग-अलग देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी लगाई गई है। इनमें भगवान् शिव, श्री गणेश जी, माता दुर्गा आदि की प्रतिमाएं शामिल हैं। 

इधर एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी अयोध्या आने वाले रामभक्तों पर गोलियां चला करती थीं और श्रद्धालुओं पर लाठी डंडे बरसाकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था, लेकिन आज श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा होती है तथा उन्हें शुद्ध पानी पीने को मिलता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज पूरी दुनिया के सामने 'अतिथि देवो भव:' की नयी परिभाषा गढ़ रही है।  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान चौधरी चरण सिंह पुष्प वाटिका में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने राम कथा पार्क में आयोजित अयोध्या नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और साथ ही अयोध्या के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!