Thursday, 01 Oct 2026

अयोध्या: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीप व आरती के कीर्तिमान दर्ज

अयोध्या (31 अक्टूबर 24)। देश में दिवाली के पर्व की धूम है। अयोध्या दीयों से जगमगा उठा है। यहां पर चारों ओर लाखों दिए रोशनी बिखेर रहे हैं। कहीं लेजर लाइट्स के अद्भुत नजारे हैं तो कहीं मनमोहक रंगोलियां देखने को मिल रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद पहले दीपोत्सव ने एक बार फिर से दो बड़ा कीर्तिमान बना लिया है। इस बार अयोध्या की दिवाली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि अयोध्या में एक साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर और 1121 अर्चकों के एक साथ सरयू महाआरती कर हासिल हुई है।  

बता दें कि रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे। इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता  का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की। अयोध्या प्रशासन के मुताबिक अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए केवल सरयू के 55 घाटों को ही नहीं, बल्कि 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर को भी फूल माला, तोरण द्वारा और दीयों से सजाया गया था।  यूपी सरकार और अयोध्या प्रशासन इस बार की दिवाली के लिए तैयारी कई महीने पहले ही शुरू कर दी थी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकरियों के साथ मीटिंग कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की थी। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!