Thursday, 01 Oct 2026

अशोक बर्णवाल मप्र के नए मुख्य सचिव नियुक्त

भोपाल ( 23 जुलाई 26)। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का अतिरिक्त प्रभार भी है। साथ ही वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को मध्य प्रदेश समान्य प्रशासन विभाग ने अशोक बर्णवाल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!