गुवाहाटी (20 नवंबर 24)। असम सरकार ने करीमगंज जिले का नाम बदलने का ऐलान किया है। यह फैसला असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस बदलाव की जानकारी दी।अब करीमगंज को 'श्रीभूमी' के नाम से जाना जाएगा। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 'करीमगंज' शब्द असमिया और बंगला दोनों ही भाषाओं में कोई स्पष्ट या प्रासंगिक अर्थ नहीं रखता। उन्होंने यह भी कहा कि इस नाम को बदलकर 'श्रीभूमी' रखने से जिले की पहचान को एक नया और सांस्कृतिक संदर्भ मिलेगा, जो असम की विविधता और इतिहास से मेल खाता है। सीएम सरमा ने इस फैसले को असम की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने के रूप में प्रस्तुत किया है। उनका कहना था कि 'श्रीभूमी' नाम इलाके की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को उजागर करेगा। यह कदम असम के स्थानीय लोगों की परंपराओं और विरासत से जुड़ा हुआ है, और इस नाम से क्षेत्र की पहचान में एक नया आयाम जुड़ सकता है।