Wednesday, 30 Sep 2026

असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई, हमें आंखें न दिखाएं: सरमा

गुवाहाटी (29 अगस्त 24)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। सरमा ने ममता बनर्जी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कोलकाता में विरोध प्रदर्शनों की तुलना बांग्लादेश संकट से करते हुए कहा था, अगर बंगाल जलता है, तो असम और दिल्ली भी जलेंगे। ममता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?'

एक्स पर एक पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।' इससे पहले आज कोलकाता में एक जनसभा में बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर बंगाल में आग लगाने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं और चेतावनी दी थी कि यदि आप बंगाल को जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे और आपकी कुर्सी गिर जाएगी।



Tags:

Follow us

This question is not available..!