Tuesday, 29 Sep 2026

असम में लगे भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग

गुवाहाटी (27 जून 24)। पूर्वोत्तर के राज्य असम में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप के ये झटके असम के कार्बी आंगलोंग में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। एनसीएस ने बताया कि ये भूकंप बुधवार शाम नौ बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!