Wednesday, 30 Sep 2026

अहमदाबाद विमान हादसा: 12 ब्रिटिश परिवारों को सौंपे दिए गलत शव

अहमदाबाद (24 जुलाई 25 )। अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद मृतकों के शव अभी तक उनके परिवारों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाए हैं। अब इस हादसे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ब्रिटेन में पीड़ित परिवारों के वकीलों ने दावा किया है कि एयर इंडिया ने जिन शवों को ब्रिटिश परिवारों को सौंपा था, उनमें से कम से कम 12 शव गलत लोगों के थे। जब ये शव ब्रिटेन भेजे गए तो पश्चिमी लंदन के वरिष्ठ कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने पीड़ित परिवारों से प्राप्त डीएनए से उनका मिलान कराया। इस जांच में पता चला कि कई शवों के डीएनए परिवारों के डीएनए से बिल्कुल मेल नहीं खाते। इससे साफ हो गया कि कई ताबूतों में जो शव हैं, वो असली परिजनों के नहीं हैं।

 इस खुलासे के बाद कई ब्रिटिश परिवारों को अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार रोकना पड़ा। कुछ शवों के अवशेष वापस भी भेज दिए गए हैं। इस वजह से परिवार गहरे सदमे में हैं क्योंकि वे अब भी नहीं जानते कि उनके अपनों के असली अवशेष कहां हैं। वकील जेम्स हीली प्रैट ने दावा किया कि एक ताबूत में दो अलग-अलग व्यक्तियों के अवशेष भी पाए गए। ऐसे में अंतिम संस्कार से पहले शवों के हिस्सों को अलग करना पड़ा। कुछ शवों की पहचान होने के बाद अब उन्हें धार्मिक रीति-रिवाजों से दफनाया या जलाया गया है।


 

Tags:

Follow us

This question is not available..!