Monday, 05 Oct 2026

आंधी-तूफान ने ली 3 लोगों की जान, 46 जिलों में अलर्ट

नईदिल्ली (20 अप्रैल 25)। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर तेज़ करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को 46 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है, साथ ही पश्चिमी यूपी के सात जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

तेज तूफान और आंधी के कारण बहराइच, अमेठी और अयोध्या जिलों में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो ग्रामीण और एक किशोरी शामिल हैं। हवाओं के कारण पेड़ गिरने और कच्चे मकान गिरने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर हो गया है। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित कुल 46 जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर और बुलंदशहर जिलों में वज्रपात का विशेष खतरा बताया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न जाएं और मोबाइल या धातु के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!