नईदिल्ली (23 जुलाई 24)। भारतीय नौसेना के फ्रिगेट जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर रविवार की शाम आ लग गई। जहाज पर लगी आग को बुझा लिया गया है। लेकिन आग की घटना के बाद जहाज एक तरफ झुक गया है। जहाज अपनी बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है। भारतीय नौसेना एक प्रवक्ता ने बताया कि एक नौसैनिक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है। लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है। बता दें कि भारतीय नौसेना के बहु-भूमिका वाले फ्रिगेट जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को मरम्मत करते समय आग लग गई थी। नौसेना डॉकयार्ड और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई 24 की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा, आग के हुए नुकसान के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच सहित अन्य कार्रवाई की गई।