कोलकाता (23 मार्च 25)। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया।
इससे पहले, मैच मेंटॉस जीतकर आरसीबी ने गेंदबाज़ी करने का फै़सला किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। आरसीबी की ओर से फ़िल सॉल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन, विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 59 रन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 16 गेंदों पर 34 रन की आतिशी पारी खेली।
आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तूफ़ानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, सुनील नरेन ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए।आरसीबी की तरफ से गेंदबाज़ी में क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट हासिल किए हैं।