Saturday, 03 Oct 2026

आग का गोला बना वायुसेना का प्लेन,100 की मौत

बगोटा (24 मार्च 26)। कोलंबिया में हुए एयरफोर्स विमान हादसे को लेकर अब चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इस दर्दनाक क्रैश का वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता साफ नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान Puerto Leguizamo से उड़ान भर रहा था, तभी यह हादसे का शिकार हो गया। विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे, जो एक सैन्य मिशन पर जा रहे थे। यह विमान Lockheed Martin का C-130 हरक्यूलिस था, जिसे बड़े पैमाने पर सैनिकों और सामान के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद आसमान में घना धुआं देखा गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे साफ है कि दुर्घटना बेहद गंभीर थी। फिलहाल कितने लोग सुरक्षित हैं, इसकी जानकारी नहीं, नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने आना बाकी है। Pedro Sanchez ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि हादसा टेकऑफ के समय हुआ। सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रखते हुए लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!