इंदौर (19 सितंबर 26)। मप्र की राजनीति में शनिवार का दिन एक नया अध्याय लिखेगा जब इंदौर में कांग्रेस नेता और लपकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लाखों छात्रों से संवाद करेंगे। इंदौर में राहुल गांधी की अगुआई में छात्रों की गूंज लम्बे समय तक सुनाई देगी और भविष्य के चुनावों पर भी इसका असर नजर आएगा। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है।
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नेता ही नहीं पुरे प्रदेश के नेता काफी उत्साहित थे। इन सभी नेताओं ने रात-दिन एक कर तैयारियां की है। इसमें युवा नेताओं ने तो अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मप्र कांग्रस अध्यक्ष जीतू पटवारी ही नहीं बल्कि इंदौर के युवा नेता खासकर विधानसभा तीन के नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने बीते कई दिनों से लगातार छात्रों, युवाओं और जेन जी के बीच जाकर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शनिवार को वे हजारों छात्रों, युवाओं के साथ राहुल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस लेकर शुक्रवार देर रात तक पिंटू जोशी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसी तरह संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए मेहनत की है, जिसका परिणाम शनिवार को नजर आएगा।