इंदौर (02 अक्टूबर 25)। गुरूवार को देश भर में विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को बुराई के प्रतीक लंकापति रावण का पुतला दहन कर मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने असुर राज रावण को युद्ध में मारकर उसकी दुष्प्रवृत्ति का सर्वनाश किया था। इंदौर में भी गुरूवार को कई स्थानों पर रावण दहन होगा। शहर का मुख्य समारोह अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान पर होगा। यह जानकारी हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता एवं दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी 'पिंटू' ने बताया कि प्रभु श्री राम विजय यात्रा शाम 5 बजे, यूनिक हॉस्पिटल चौराहे से निकाली जाएगी। समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया और यात्रा संयोजक सुरजीत सिंह चड्ढा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी शहर वासियों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा सुगनीदेवी मैदान, विजय नगर, छावनी, तिलकनगर, मूसाखेड़ी, पालदा, कालानी नगर सहित अनेक स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया।