नौशाकी (17 मार्च 25)। बलोच लिब्रेशन आर्मी किया है कि उसके आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 90 जवान मारे गए हैं। इसके पहले BLA ने पिछले दिनों एक ट्रेन का अपहरण कर लिया था। दावा है कि BLA ने यह धमाका कार को बस से टक्कर मारकर किया है। बीएलए के आत्मघाती दस्ते ने नौशाकी में इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि पाकिस्तानी आर्मी ने इस हमले में इतनी मौतों से इंकार किया है। यह हमला BLA की मजीद ब्रिगेड ने किया है। इसके पूर्व ट्रैन हाईजैक मामले में भी BLA ने करीब 237 लोगों को मार दिए जाने का दावा किया था। इस तरह पिछले 120 घंटे में BLA ने पाकिस्तानी आर्मी के 300 से अधिक सैनिक मार गिराए हैं।