Monday, 05 Oct 2026

आधी रात को लुंगी में देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति

ढाका (14 मई 25)। बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर जबरदस्त भूचाल में है। देश के पूर्व राष्ट्रपति  मोहम्मद अब्दुल हामिद ने आधी रात को गुपचुप तरीके से थाईलैंड भागकर सबको चौंका दिया। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने इतनी जल्दीबाज़ी में देश छोड़ा कि लुंगी और चप्पल में ही व्हीलचेयर पर बैठकर ढाका एयरपोर्ट से उड़ान भर ली। 81 वर्षीय अब्दुल हामिद, जो 2013 से 2023 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे, इन दिनों  हत्या और भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में  अवामी लीग पर प्रतिबंध  लगाया गया था और पार्टी के अनेक शीर्ष नेताओं पर कानूनी शिकंजा  कस रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अब्दुल हामिद रात 3 बजे थाई एयरवेज की फ्लाइट से एय्याशी के अड्डे देश थाईलैंड रवाना हुए। वे इतने जल्दी में थे कि ढाका एयरपोर्ट पर  लुंगी और चप्पल पहने व्हीलचेयर पर दिखाई दिए। कुछ न्यूज पोर्टल्स ने उनकी तस्वीरें भी साझा की हैं। उनके निकल जाने के बाद अंतरिम सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के कई अधिकारियों को निलंबित  कर दिया है और उच्चस्तरीय जांच समिति  गठित कर दी गई है। यह समिति देखेगी कि एक इतने बड़े आरोपी को चुपचाप देश छोड़ने की इजाजत कैसे मिली।

हामिद के खिलाफ इस साल जनवरी में हत्या का केस दर्ज  किया गया था। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, इस केस में उनके साथ  शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, बेटी सायमा वाजेद पुतुल  और दामाद  सजीब वाजेद जॉय के नाम भी शामिल हैं। यह केस उन विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज किया गया था जब अवामी लीग सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन हुआ था और पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों की जान गई थी। इसके बाद हामिद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर मानवाधिकार उल्लंघन, हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप लगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!