Thursday, 01 Oct 2026

आप विधायक नरेश बाल्यान को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नईदिल्ली (01 दिसंबर 24)। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के एक मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बाल्यान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली विधानसभा के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है। विधायक और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू के बीच बातचीत वाले एक ऑडियो क्लिप की जांच के बाद गिरफ्तारी हुई है।' पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा, 'इस मामले में कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू और आप विधायक नरेश बाल्यान के बीच बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। विदेश से सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चल रही कार्रवाई का उद्देश्य उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करना भी है। विदेश से संचालित संगठित अपराध का प्राथमिक उद्देश्य वित्तीय लाभ कमाना है।' शनिवार को भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि नरेश बाल्यान एक गैंगस्टर की मदद से जबरन वसूली में शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि 'गैंगस्टर आप के सबसे बड़े समर्थक हैं।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!