Wednesday, 30 Sep 2026

आम बजट: 12 लाख तक की आमदनी पर शुन्य कर

नईदिल्ली (01 फरवरी 25)। मोदी सरकार ने आम करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में ऐसा ऐलान किया जिससे नौकरीपेशा लोगों और मध्यम वर्ग की खुशी दोगुनी हो गई। सरकार ने शून्य टैक्स की सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया है, जबकि 12 लाख रुपये तक की कमाई को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे लाखों करदाताओं की जेब में अतिरिक्त बचत होगी।

इतना ही नहीं, सभी टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए हैं, जिससे 24 लाख रुपये तक कमाने वाले को भी 1.10 लाख रुपये तक की बचत का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने सरकार के राजस्व पर 1 लाख करोड़ रुपये का असर पड़ने के बावजूद आम लोगों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नई टैक्स रिजीम में किया गया है, जबकि पुरानी टैक्स व्यवस्था को जस का तस रखा गया है। बजट में किए गए बदलावों से हर वर्ग को टैक्स में राहत मिलेगी। वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये तक की कमाई को पूरी तरह टैक्स फ्री करने के साथ-साथ 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी बरकरार रखा है। इस बदलाव के बाद 12.75 लाख रुपये तक कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे ऊपर की कमाई पर नए स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा, जिसमें पहले की तुलना में दरें कम कर दी गई हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वां बजट पेश  करते हुए बताया कि आय कर पर नया कानून अगले सप्ताह लाएंगे। साथ ही 36 जीवन रक्षक दवाइयां सस्ती होंगी। 82 सामानों से सेस हटाया गया है। अब बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई हो सकेगी। देश के 200 सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर बनेंगे। टीवी सस्ते होंगे। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा। ईवी और मोबाइल बैटरी सस्ती होंगी। केवायसी प्रक्रिया आसान होगी। व्यक्तिगत आयकर सुधार के तहत टीडीएस में सुधार, सीमा 6 लाख तक बढ़ाई गई है। टीसीएस की सीमा 10 लाख कर दी गई है। अपडेटेड रिटर्न 4 साल तक भर सकेंगे। बुजुर्गों की कर छुट सीमा बढ़ाई है।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!