Thursday, 01 Oct 2026

इंटर्न्स: हर महीने 5,000 स्टाइपेंड और एक्स्ट्रा 6,000 रु.

नईदिल्ली (23 फरवरी 25)। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत युवाओं के लिए एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने 20 फरवरी को एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। योजना के पायलट चरण के दूसरे दौर में अब भारत के 730 से अधिक जिलों में अग्रणी कंपनियों में 1 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह योजना विशेष रूप से 21 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए है, जो इस समय किसी भी पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम या रोजगार से जुड़े नहीं हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक अनुभव दिलाना और उनके करियर की शुरुआत को सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 के दौरान की थी।

PMIS का पहला चरण 3 अक्टूबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसमें कंपनियों के लिए इंटर्नशिप के अवसरों को रजिस्टर करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल (pminternship.mca.gov.in) बनाया गया था। पहले दौर में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2024 थी, जिसमें 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत देश की टॉप-500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाते हैं। यह कार्यक्रम उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक वातावरण से अवगत कराता है, जिससे वे मूल्यवान कौशल और कार्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!