Monday, 05 Oct 2026

इंदौर के तीन भाइयों की मथुरा में सड़क हादसे में मौत

इंदौर (04 मई 25)। इंदौर के तीन भाईयों की मथुरा एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना में एक ऑटो चालक सहित कुल 4 की मौत हुई है। थार-टेंपो की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे डंपर ने रौंदा। तीनों भाई राजनगर, इंदौर के निवासी हैं। इनके नाम हुकुमचंद शर्मा (40), मुकेश शर्मा (45), प्यारेलाल शर्मा (60) बताये गए हैं। एक युवक शिवम शर्मा (20) घायल है। वह भी इंदौर के राजनगर का रहने वाला है। घायल शिवम जान गंवाने वालों का चचेरा भाई बताया गया है। ये सभी इंदौर से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने वृंदावन गए थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!