Wednesday, 30 Sep 2026

इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार की सहमति

भोपाल (21 दिसंबर 25)। इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। साथ ही इंदौर से मनमाड के लिए रेल लाइन की स्वीकृति भी दी गई है। भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई। इस मंजूरी से मध्यप्रदेश लाभान्वित होगा। इस कार्य पर 18,500 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसके साथ ही उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड हाईवे और आगरा-ग्वालियर हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजनाएं मध्यप्रदेश को लाभान्वित करेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम में देते हुए बताया कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे राष्ट्रों से आगे बढ़ने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने भारत को उन्होंने अनेक वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है, जिससे हमारे मध्य प्रदेश के नगर भी लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई दी। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेट्रो ट्रेन का संचालन सुखद है। मेट्रो ट्रेन के संचालन से जहां समय बचता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। यातायात के बड़े और महत्वपूर्ण साधन के रूप में मेट्रो ट्रेन का योगदान है। भारत सरकार द्वारा प्रदूषण से बचाव के लिए ई बसों के चलन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। लगभग 10,000 ई-बसें प्रारंभ होना है, जो बड़े नगरों को प्रदान की जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!