भोपाल (09 सितंबर 25)। इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा अब जिले के कलेक्टर होंगे। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन नए संभाग आयुक्त होंगे। उन्हें सिंहस्थ प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह जनसम्पर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। इंदौर के वर्तमान संभागायुक्त दीपक सिंह को मप्र निर्वाचन आयोग भेजा गया है। साथ ही कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें मप्र मेट्रो रेल कंपनी का प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े आईडीए के नए सीईओ होंगे। इस तबादला लिस्ट में अभिषेक सिंह को गृह विभाग, दीपक कुमार सक्सेना को जनसम्पर्क, राघवेंद्र सिंह को जबलपुर कलेक्टर, गुंचा सरोवर को गृह सचिव, आशीष तिवारी को कटनी कलेक्टर, जयति सिंह को बड़वानी कलेक्टर और प्रीति यादव को आगर मालवा कलेक्टर बनाया गया है।