Wednesday, 30 Sep 2026

इंदौर में पीएम आवास योजना के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

इंदौर (12 अगस्त 24)। इंदौर में पीएम आवास योजना के नाम पर लोगों से साइबर फ्रॉड होने की शिकायत मिली हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में सात लोगों के साथ इस योजनाओं के नाम पर लाखों रुपए ठगने के मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच को मिली है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल के पास ऐसी सात शिकायत आई हैं। इसके अनुसार  वाट्सएप के ग्रुप पर इन दिनों में एक मैसेज आ रहे है, जिस में पीएम आवास योजना, पीएम किसान निधि योजना का लाभ लेने की जानकारी दी जा रही है। इसमें एक एपीके फाइल भी होती है। इस पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलता है, जसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद किसी नंबर से फोन कर बताया जाता है कि आपने पीएम योजना के लिए अप्लाई किया है। आपके खाते में योजना का पैसा आ गया है। पीड़ित द्वारा मना करने पर खाता चेक करने के बहाने यूपीआई एप को खुलवाया जाता है। फिर इस तरह से खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर कर लिए जाते हैं और पीड़ित को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हुए अकाउंट से रुपए ले लिए जाते हैं। इसे देखते हुए क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी भी जारी की है कि ऐसा अगर किसी के साथ हो तो उस लिंक को न खोलें।

Tags:

Follow us

This question is not available..!