Thursday, 01 Oct 2026

इंदौर में माँ नर्मदा की अलौकिक प्रतिमा का अनावरण

इंदौर (12 जनवरी 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुण्य सलिला माँ नर्मदा का मध्यप्रदेश को विशेष आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के परिक्रमा पथ का श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकास किया जाएगा। इसके लिए मंत्रि-मंडलीय उप समिति का गठन किया गया है। परिक्रमा पथ के विकास के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से विशेष कार्य योजना तैयार कर विकास कार्य कराये जाएंगे। परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों के विकास, वृक्षारोपण, आवास निर्माण, अन्न क्षेत्र निर्माण आदि कार्य किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में अष्टधातु से निर्मित माँ नर्मदा की अलौकिक प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित माँ नर्मदा चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंख ध्वनि और मां नर्मदा के जयकारों के बीच मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक का गान भी हुआ। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, विधायक महेंद्र हार्डिया, ऊषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में ग्राम कलारिया में विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वामी विवेकानंद के विचारों और भविष्यवाणी को चरितार्थ कर रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द ने उस समय कहा था कि आने वाली सदी भारत की होगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!