Tuesday, 29 Sep 2026

इंदौर में रंग पर्व की धूम, सराबोर हुआ राजवाड़ा

इंदौर (19 मार्च 25)। होली के मौके पर इंदौर की रंगपंचमी पूरे देश में प्रसिद्ध है। अब तो इसकी चर्चा दुनियाभर में होने लगी है। इस बार इसे यूनेस्कों की धरोहर में शामिल करवाने के प्रयास हो रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की है। इस बीच राजवाड़ा पर सुबह से ही हुलियारे पहुंच गए और रंगों की बौछार के साथ गीतों पर झूमने लगे। उधर पहली गेर ने अपने विशाल लवाजमे के साथ सड़क पर मस्ती शुरू कर दी है। हजारों लोग इस मस्ती में झूम रहे हैं। 

इंदौर की रंगपंचमी का रंग बीती रात ही शुरू हो गया था, जब टौरी कार्नर पर बजरबट्टू सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसके लिए राजवाड़ा से टौरी कार्नर तक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें आदिवासी, सिख, मराठी आदि नृत्य दलों के साथ महाकाल की नगरी उज्जैन के विशेष वादक दल, महाराष्ट्र के ढोल दल और अन्य बैंड-बाजों के साथ ऊंट-घोड़े, ढोल-ताशे आदि शामिल थे। जुलुस के समापन पर कवि सम्मेलन में भी पूरी रात लोगों ने कवियों से रचनाएं सुनी। यह मस्ती थमी नहीं और सूरज निकलने के साथ ही होलियारों की टोली सड़कों पर रंगबिरंगी दुनिया में शामिल हो गई। इस वक्त लाखों लोग वर्षों पुरानी रंगारंग गेर में शामिल हैं, जिसने पश्चिमी क्षेत्र को इंद्रधनुषी रंग में रंग दिया है।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!