इंदौर (31 अगस्त 25)। इंदौर नगर निगम की अदूरदर्शिता और लापरवाही के कारण पूरे शहर में चांद की सतह जैसे गड्ढे हो गए है। ऐसा कोई गली-मोहल्लाया सड़क नहीं है, जहां गड्ढे और जल जमाव की वजह से कोई दुर्घटना अथवा ट्रैफिक जाम ना हो रहा हो। यह आरोप लगाते हुए इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' और ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश सेन ने कहा कि शहर के आम जनमानस की जिंदगी सड़कों पर हिचकोले खाते ,गिरते-पड़ते और महापौर व नगर निगम को कोसते हुए बीत रही है। शहर इस दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक सितंबर सोमवार को शाम 4 बजे मधुमिलन चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा।