Wednesday, 30 Sep 2026

इंफ्रारेड कैमरे युक्त ड्रोन से शहर की होगी निगरानी

इंदौर (03 दिसंबर 25)। पुलिस  कमिश्नर संतोष सिंह के द्वारा शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु एक नया प्रयोग प्रारंभ किया है। जिसमें इंफ्रा रेड ड्रोन के द्वारा शहर में जितने भी शेडो एरिया है जहाँ, आपराधिक गतिविधियों में अपराधी लिप्त रहते हैं और छुपकर नशा-शराब बेचते हैं या इसका सेवन करते हैं, उन्हें तथा गुंडे बदमाशों को रात के अंधेरे में भी ढूंढकर पुलिस पकड़ेगी और कार्रवाई करेगी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त एक बहुत ही उन्नत किस्म के ड्रोन का उपयोग इंदौर पुलिस द्वारा थाना एमआईजी से प्रारंभ किया गया । यह ड्रोन दिन में तो नजर रखेगा ही रात के घुप्प अंधेरे में भी आसानी से आपराधिक गतिविधियों को देख सकेगा। इसकी क्षमता पांच किलोमीटर के रेडियल क्षेत्र में सर्चिंग करने की है। तथा ड्रोन एक बार में आधा घंटे उड़ान भर सकेगा। मंगलवार को एनसीसी ग्राउंड एमआईजी क्षेत्र से ड्रोन को उड़ाया गया तथा विजयनगर, खजराना तुकोगंज, परदेशीपुरा तथा एमआईजी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन ने अपनी नजर से सर्चिंग की। संदिग्ध स्थान दिखने पर तत्काल क्षेत्र में मौजूद बीट आरक्षकों को उन स्थानों पर भेजा गया तथा गतिविधियों की तस्दीक करवाई गई। इसी के साथ-साथ

संवेदनशील एवं शेडो एरिया रुस्तम का बगीचा, पंचम की फेल, देवनगर नन्दानगर, छोटी खजरानी, स्वर्णबाग, सेठी नगर, भूसामंडी तथा खजराना क्षेत्र में भी सर्चिंग करवाई गई। पुलिस उपायुक्त  कुमार प्रतीक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  अमरेंद्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा  हिमानी मिश्रा की उपस्थिति में एवं उनके निर्देशन में ड्रोन से एरिया को सर्च किया गया। थाना प्रभारी एमआईजी सी बी सिंह भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे। की उपस्थिति में एवं उनके निर्देशन में ड्रोन से एरिया को सर्च किया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!