Saturday, 03 Oct 2026

इजराइल ने हमास के फाइनेंशियल ऑपरेटिव को मारा

बैरुत (22 मार्च 26)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हमास के एक बड़े फाइनेंशियल ऑपरेटिव वलीद मुहम्मद दिब को मार गिराया है। IDF के अनुसार, दिब हमास के वित्तीय नेटवर्क का अहम हिस्सा था और वह अलग-अलग देशों में संगठन के लिए फंड ट्रांसफर करने का काम करता था। इसके अलावा वह लेबनान और सीरिया से आतंकियों की भर्ती में भी शामिल था।

यह कार्रवाई लेबनान में बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में इजरायली हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। लेबनान में जारी हमलों के कारण हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, हिजबुल्ला ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। संगठन ने दावा किया कि उसने उत्तरी इजराइल के ठिकानों को निशाना बनाया। इस घटनाक्रम से साफ है कि इजराइल-हमास और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष अब और गहरा हो रहा है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!