Sunday, 04 Oct 2026

इजराइल-हमास युद्ध में 50 हजार से अधिक मारे गए

गाजा (24 मार्च 25)। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजराइल-हमास युद्ध में 50,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में अब तक 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रविवार को साझा की गई इस जानकारी में वे 673 मृतक भी शामिल हैं, जो पिछले सप्ताह युद्ध विराम समाप्त करने के बाद इजराइल द्वारा अचानक किए गए हवाई हमलों में मारे गए हैं। मंत्रालय ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में कितने आम नागरिक और कितने लड़ाके शामिल हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!