Wednesday, 30 Sep 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में 'भारत' बनेगा ग्लोबल पावरहाउस: वैष्णव

नईदिल्ली (06 जनवरी 26)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भारत के भविष्य को लेकर एक बड़ा विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'भारत' अब इलेक्ट्रॉनिक्स के पूरे इकोसिस्टम डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन, सामग्री और उपकरणों में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी दी कि 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत अब एक 'उत्पादक अर्थव्यवस्था' बन चुका है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि साल 2025 में एप्पल ने भारत से 50 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन शिप किए हैं। मंत्री ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। इस क्षेत्र में अब तक 25 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। कुछ फैक्ट्रियां तो ऐसी हैं जहां एक ही स्थान पर 40,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस साल चार सेमीकंडक्टर प्लांट अपना व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर देंगे। सरकार ने 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' के तीसरे चरण के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही स्वीकृत परियोजनाओं की कुल संख्या 46 हो गई है, जिसमें 54,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है। इन परियोजनाओं से 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन होने और हजारों नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!