Wednesday, 30 Sep 2026

इस बार भी अगर सत्ता में आए तो हर परिवार को देंगे 1 लाख रुपए

रांची (09 अगस्त 24)। झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के 37वां शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित सभा में मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीते तो झारखंड में हर परिवार को सरकार एक-एक लाख रुपये देगी।

सीएम हेमंत ने कहा कि इसे लेकर फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीब-गुरबा को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है। राज्य में अगली सरकार भी उनके गठबंधन की ही बनेगी। उन्होंने तय किया है कि अगली बार सरकार बनने के बाद राज्य के हर घर तक एक-एक लाख रुपये पहुंचाएंगे। सीएम हेमंत ने कहा कि झारखंड सरकार के पास राज्य के लोगों के लिए काफी योजनाएं हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जायेगा।


Tags:

Follow us

This question is not available..!