Wednesday, 30 Sep 2026

इस माह में जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

नईदिल्ली (20 अगस्त 24)। केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 17 किस्तों की राशि भेजी जा चुकी है। देश के लगभग 12 करोड़ किसान अब 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि उनके बैंक खाते में किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी। तो चलिए जानते है इस बारे में विस्तार से साथ ही यह भी जानेंगे कि इसके लिए किसान भाईयों को और कौन सी प्रक्रिया करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त की राशि सितंबर या अक्टूबर 2024 में पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगली किस्त का पैसा नवंबर 2024 में जारी हो सकता है। फिलहाल, पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त के वितरण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!