Wednesday, 30 Sep 2026

ईरानी हमले का जवाब नहीं देगा US: अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन (24 जून 25)। कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि अमेरिका अगला कदम क्या उठाएगा। इसी बीच, कई प्रमुख अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के हमले का सैन्य जवाब नहीं देगा।

इसके पूर्व खबर थी कि कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सऊदी अरब के एयरपोर्ट से अमेरिकी विमानों के उड़ान भरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने लगा है। ईरान ने कतर के अल उदीद एयर बेस समेत अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी हैं। इस हमले को ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले का बदला माना जा रहा है। कतर में अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान ने बड़ा हमला किया है। ईरान ने तकरीबन 6 मिसाइलें दागी हैं। इस हमसे के बाद ईरानी सेना ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मिसाइलें अपना स्थान छोड़कर कतर की ओर तबाही मचाने के लिए गईं। इस वीडियो को साझा करते हुए ईरानी सेना ने अमेरिका को यह भी संदेश दे दिया है कि वो इस लड़ाई से अब भागने वाले नहीं हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!