Wednesday, 30 Sep 2026

ईरान के मिसाइल अटैक घटे, हम जीत की ओर: अमेरिका

वाशिंगटन (10 मार्च 26)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को लेकर अहम जानकारी दी है। अमेरिकी सैन्य अधिकारी डान कैने ने कहा कि संयुक्त सैन्य बल लगातार ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ हमलों का सबसे तीव्र दिन अभी आ सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पेट हेगसेट ने कहा कि आज का दिन हमलों के लिहाज से सबसे ज्यादा तीव्र हो सकता है। 

अमेरिकी सैन्य अधिकारी डान कैने ने अपने संबोधन की शुरुआत उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की, जिनकी मौत ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान हुई है। जनरल डैन केन ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसका मतलब है हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार अमेरिकी और सहयोगी बल लगातार ईरान के मिसाइल ठिकानों और समुद्री माइन बिछाने वाली क्षमताओं को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी सेना ने इस पूरे अभियान को कठिन और लगातार चलने वाला सैन्य अभियान बताया है। अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त सैन्य बल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें अपने सैनिकों के प्रदर्शन पर गर्व है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!