Saturday, 03 Oct 2026

ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं: ट्रंप ने चेताया

वाशिंगटन (07 अप्रैल 26)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 'एक ही रात में पूरे ईरान को खत्म किया जा सकता है' और ऐसा हमला कभी भी हो सकता है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुर्ज नहीं खोला गया, तो ईरान के बिजली घर, पुल और अन्य अहम ढांचे पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

ट्रंप ने बताया कि उनकी सरकार ईरान में फंसे दो अमेरिकी सैनिकों को बचाने की सफलता का जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मिशन आमतौर पर नहीं होते, लेकिन इस बार 'अच्छी टीम और थोड़ी किस्मत' से यह सफल रहा। ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक ऑपरेशन बताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना अपने किसी भी नागरिक को पीछे नहीं छोड़ती। उन्होंने बताया कि इस मिशन में Central Intelligence Agency ने भी शानदार काम किया और पायलट को ढूंढ निकाला।ट्रंप के मुताबिक, फंसे हुए एयरमैन को बचाने के लिए 155 विमान लगाए गए थे, जिनमें बॉम्बर, फाइटर जेट, टैंकर और रेस्क्यू विमान शामिल थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने बड़ा जोखिम उठाया, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। घायल एयरमैन खून बहने के बावजूद पहाड़ चढ़कर अपनी लोकेशन भेजने में कामयाब रहा। 

ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन में चालाकी भी की गई, ताकि दुश्मन को गलत लोकेशन का पता चले। उनके अनुसार, हजारों लोग उस एयरमैन को खोज रहे थे, लेकिन वह करीब 48 घंटे तक पकड़े जाने से बचता रहा। ट्रंप ने कहा कि कुछ अमेरिकी विमानों को ईरान में छोड़ना पड़ा, लेकिन उन्हें दुश्मन के हाथ लगने से रोकने के लिए अमेरिका ने उन्हें खुद ही नष्ट कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वह अपने सैनिकों के इस बड़े जोखिम और बहादुरी को कभी नहीं भूलेंगे और इस ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों की सराहना की।


Tags:

Follow us

This question is not available..!