तेल अवीव (02 अक्टूबर 24)। हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद से इजारइल और ईरान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इस बीच, ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया है। इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने ये पुष्टि की है कि ईरान ने उसकी तरफ 100 से ज्यादा बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल्स से हमला किया है। पूरे इजराइल में इस वक्त सायरन बज रहे हैं, और लोगों को सलाह दी गई है वह बंकर में जाएं। इजराइल और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम होंगे। इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि 'देश की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से चालू है, जो खतरों का पता लगा रही है और उन्हें रोक रही है।' इजराइलियों के मोबाइल फोन पर सुरक्षित स्थान पर रहने के आदेश भेजे गए और राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी घोषणा की गई। ईरानी मीडिया ने ऐसे वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसमें देश भर में कई जगहों पर मिसाइल लॉन्च होते दिखाई दिए।