Tuesday, 29 Sep 2026

ईरान ने कई सैन्य ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

नईदिल्ली (25 जुलाई 26)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, बहरीन और कुवैत ने इस महीने गुप्त रूप से ईरान के अंदर स्थित कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह पहली बार होगा जब दोनों खाड़ी देशों ने सीधे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में ड्रोन और मिसाइल स्टोरेज साइट्स समेत कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सीधे हमले में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन पूरे अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। UAE ने ईरान के सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई और ऑपरेशन के दौरान रक्षात्मक एयर कवर भी मुहैया कराया। इस तरह वह इस अभियान का प्रमुख सहयोगी माना। बहरीन और कुवैत की वायुसेनाएं आकार में छोटी हैं और उनके पास अमेरिकी व यूरोपीय लड़ाकू विमान हैं। इसके बावजूद दोनों देशों ने ईरान के अंदर कार्रवाई का जोखिम उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में ईरान की ओर से बढ़ते हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण दोनों देशों ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया। अब तक बहरीन और कुवैत, ओमान और कतर की तरह ईरान से सीधे टकराव से बचते रहे थे, लेकिन मौजूदा हालात में उनका रुख पहले से कहीं अधिक सख्त दिखाई दे रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!