Wednesday, 30 Sep 2026

ईरान ने UN परमाणु एजेंसी से तोड़े रिश्ते

तेहरान (02 जुलाई 25)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के महत्वपूर्ण परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ सहयोग निलंबित करने का कथित तौर पर आदेश दिया। ईरान के सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति के इस फैसले की जानकारी दी है। ईरान की संसद ने IAEA के साथ सहयोग निलंबित करने के संबंध में एक कानून पारित किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

साथ ही इसे संवैधानिक निगरानी निकाय की मंजूरी भी मिल गयी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम का संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था आईएईए पर क्या प्रभाव पड़ेगा। विएना स्थित यह एजेंसी वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करती आ रही है। एजेंसी ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!