Saturday, 03 Oct 2026

ईरान पर ग्राउंड ऑपरेशन को तैयार अमेरिकी सेना !

वाशिंगटन (03 अप्रैल 26)। ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के बीच अमेरिका में एक अजीब लेकिन गंभीर मामला सामने आया है। एक स्ट्रिपर और सोशल मीडिया स्टार @cgetsnakey का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा करती है कि कई अमेरिकी सैनिक क्लब में आकर अपनी तैनाती की जानकारी साझा कर रहे हैं। वीडियो में उसने बताया कि सैनिकों ने खुद कहा- 'हम अगले हफ्ते तैनाती पर जा रहे हैं।' 

इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेरिका ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। यह सब उस समय सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में मिडिल ईस्ट में सैन्य दबाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी मरीन और अन्य ग्राउंड यूनिट्स की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि जमीनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, इस तरह की जानकारी सार्वजनिक जगहों पर साझा करना गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे सैन्य ऑपरेशन की गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है।इस वीडियो पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Tags:

Follow us

This question is not available..!