Wednesday, 30 Sep 2026

ईरान-लेबनान ने भारत से लगाई गुहार- 'हमारी मदद करो'

नई दिल्ली (09 अक्टूबर 24)। हाल के दिनों में इजरायल के हमलों ने ईरान और लेबनान की कमर तोड़कर रख दी है। इजरायल के साथ ईरान और लेबनान संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा है, और इस बीच लेबनान और ईरान ने भारत से मदद की अपील की है। लेबनान के राजदूत ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करे। उन्होंने कहा कि भारत के इजरायल के साथ मजबूत संबंध हैं, और इजरायल भारत की बात सुनने के लिए तैयार होगा इसलिए वो इस मुद्दे में जल्द से जल्द मदद करे।  इजरायल-लेबनान युद्ध ने न केवल लेबनान बल्कि पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता पैदा कर दी है। इस संघर्ष में अब तक 2100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 11,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लेबनान के राजदूत रबी नरश ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'भारत एक शांतिप्रिय देश है और हमारे लिए एक मित्र के रूप में महत्वपूर्ण है। इजरायल के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं, और हमें उम्मीद है कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने में मदद कर सकता है।' उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल को समझाना जरूरी है कि युद्ध का कोई समाधान नहीं है और शांति की आवश्यकता है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!