Tuesday, 29 Sep 2026

उडुपी में ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ में की खास पूजा-अर्चना

उडुपी (28 नवंबर 25)। पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के उडुपी स्थित ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ का दौरा किया और पवित्र गर्भगृह में गहन श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उनके इस दौरे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर परिसर में दर्शन किए और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री कृष्ण मठ जिसकी स्थापना 800 साल पहले श्री माधवाचार्य ने की थी, द्वैत दर्शन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रधानमंत्री का यह दौरा यहाँ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!